Categories: News-Headlines

राज्‍यसभा के तीन सदस्‍य अनुचित व्‍यवहार के लिए निलंबित

राज्यसभा के तीन सदस्‍यों को उनके अनुचित व्यवहार के लिए सप्ताह के शेष दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। इनमें आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता, संदीप पाठक और निर्दलीय सदस्‍य अजीत कुमार भुइयां शामिल हैं। इससे पहले राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस, डीएमके पार्टी, तेलंगाना राष्‍ट्र समिति, वामपंथी दलों और आम आदमी पार्टी के 20 सदस्‍यों को निलंबित कर दिया गया था।

इसी तरह, चार लोकसभा सदस्‍यों को भी उनके अनुचित व्यवहार के लिए निलंबित किया जा चुका है।

पहले स्‍थगन के बाद दोपहर 12 बजे राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने सभापति का अपमान करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण नियम-256 के तहत सदस्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया। सदन ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया। इसी दौरान कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्‍य विपक्षी सदस्य महंगाई और गुजरात शराब कांड के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सदन के नेता पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा उठाया। उन्होंने देश के आदिवासी समुदाय और महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की। इस पर सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

इससे पहले सदन की बैठक शुरू होने पर मूल्‍यवृद्धि और गुजरात शराब कांड के मुद्दे पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, और अन्‍य विपक्षी सदस्‍य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए।

इस बीच, वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रति आपत्तिजनक टिप्‍पणी का मुददा उठाया। उन्‍होंने कहा कि उनकी टिप्‍पणी से राष्‍ट्रपति का अपमान हुआ है जो जनजातीय समुदाय से हैं। वित्‍तमंत्री ने मांग की कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

सभापति एम. वेंकैया नायडु ने कहा कि किसी को भी राष्‍ट्रपति के प्रति अपमानजनक टिप्‍पणी नहीं करनी चाहिए। उन्‍होंने विपक्षी सदस्‍यों से बार बार आग्रह किया कि वे अपनी सीटों पर बैठ जाएं लेकिन उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। बाद में सभापति ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित कर दी।

Leave a Comment

Recent Posts

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

11 hours ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

11 hours ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

21 hours ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

23 hours ago

कौन हैं हीदर सीगर्स? फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री फिर सुर्खियों में

कौन हैं हीदर सीगर्स? फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री फिर सुर्खियों में नई… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.