Categories: News-Headlines

राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दुबई में विश्व सद्भावना कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि भारत आज विश्‍व के लिए विकास का एक प्रकाश स्तंभ है, जो एक जीवंत नेतृत्व और साहसिक सुधारों से संभव हुआ है, जिसने शीर्ष स्‍तर पर एक निष्‍क्रिय लोकतंत्र होने की भारत की पहले की धारणा को बदल दिया है।

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में शनिवार को विश्व सद्भावना कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “भारत अब एक बदलाव के मोड़ पर है। हम आज जहां हैं, वहां से अमृत काल के आने वाले 25 वर्षों में भारत केवल आगे ही बढ़ सकता है और यह उसकी विकास यात्रा का स्वाभाविक अगला पड़ाव होगा।’’

इस बात की पुष्टि करते हुए कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व, व्यापक सुधारों और डिजिटल इंडिया, स्किल्स इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया आदि जैसे सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की सफलता ने भारत के पहले के एक निष्क्रिय लोकतंत्र होने की धारणा को बदल दिया है, राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत आज एक ऐसे देश का ‘‘जीवित और गतिशील उदाहरण’’ है जो न केवल बहुलवादी, धर्मनिरपेक्ष और विविधतापूर्ण है बल्कि आर्थिक विकास, नवोन्‍मेषण, विकास और समृद्धि का भी प्रतीक है।

इस कार्यक्रम में, जहां बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी मौजूद थे, राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 20 वर्षों के नेतृत्व के प्रभाव के बारे में दो पुस्तकों ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘हार्टफेल्ट: द लिगेसी ऑफ फेथ’ का भी विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन एनआईडी फाउंडेशन द्वारा किया गया था।

दुबई की एक दिवसीय यात्रा पर आए मंत्री ने इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के कृत्रिम आसूचना, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रिमोर्ट वर्क एप्‍लीकेशन के राज्य मंत्री उमर सुल्तान अल ओलामा के साथ मुलाकात की। राजीव चंद्रशेखर ने उनके साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के न्यू इंडिया के विजन को साझा किया और दोनों देशों के बीच, विशेष रूप से डीप टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

राजीव चंद्रशेखर ने इंडियन पीपुल्स फोरम (आईपीएफ) यूएई उत्तर प्रदेश परिषद द्वारा आयोजित दीपोत्सव 2022 कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यूएई के अजमान का भी दौरा किया। वहां प्रवासी सदस्यों को अपने संबोधन में, राजीव चंद्रशेखर ने 2026 तक एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था/ 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नए भारत को नई महत्वाकांक्षाओं के साथ रूपांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

26 minutes ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

26 minutes ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

12 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.