Categories: News-Headlines

राज्यसभा के सभापति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पेश किए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को खारिज किया

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर कथित रूप से आक्षेप लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरूद्ध कांग्रेस द्वारा लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस प्रस्‍ताव को सदन में कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश अमित शाह की टिप्‍पणी पर लाये थे। अमित शाह ने अपनी टिप्‍पणी में कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष का नियंत्रण एक परिवार ने किया।

इस प्रस्‍ताव का खंडन करते हुए सभापति ने कहा कि उन्होंने इसे ध्यानपूर्वक पढ़ा है और इसमें किसी तरह का विशेषाधिकार हनन नहीं है। उन्‍होंने कहा कि इसमें सत्य का पूर्णतः पालन किया गया है, जैसा कि अमित शाह की टिप्पणियों पर प्रस्तुत दस्तावेज से प्रमाणित होता है। जगदीप धनखड़ ने जल्‍दबाजी में लाये गये विशेषाधिकार हनन प्रस्‍ताव पर दु:ख व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि विशेषाधिकार हनन एक गंभीर मामला है। उन्‍होंने कहा कि सदन लोगों की प्रतिष्‍ठा नष्‍ट करने का मंच नहीं बनेगा।

सभापति ने आचार समिति से सदस्यों के आचरण के लिए नए दिशानिर्देश बनाने को कहा।

Leave a Comment

Recent Posts

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

22 hours ago

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल की दौड़ में दोनों टीमें

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More

2 days ago

Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास फीचर्स

Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More

2 days ago

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार ऑलराउंडर

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More

2 days ago

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

2 days ago

This website uses cookies.