Categories: News-Headlines

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ

बिहार में आज राज्य विधानमंडल का बजट सत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ हुआ। राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बिहार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट कल पेश किया जाएगा। अगस्त 2022 में बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन (जीए) सरकार का यह पहला बजट होगा।

सदन का बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा और एक महीने से अधिक लंबे सत्र के दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है क्योंकि विपक्षी दल भाजपा, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति, राज्य में हाल ही में जहरीली शराब से होने वाली मौतों और कई अन्य मुद्दों पर घेरेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.