Categories: News-Headlines

राजीव चंद्रशेखर ने झारखंड में ग्रामीण उद्यमी योजना के तहत सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा करने वाली 200 जनजातीय महिलाओं को सम्मानित किया

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि नये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार इस दिशा में काम कर रही है कि नये भारत में सबके लिए नये अवसर हों।

गुमला के बिशुनपुर प्रखंड में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि कि केंद्र सरकार ‘नये भारत, नए अवसर और नई समृद्धि’ उद्घोष के साथ आज कौशल विकास एवं उद्यमिता के कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में स्किल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था, उस समय उनके मन में यही था कि आने वाले दिनों में इससे नए अवसर पैदा हों जिससे नई समृद्धि आए। उन्होंने बताया कि स्किल इंडिया के तहत करीब 5 करोड़ युवाओं और युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

स्किल इंडिया मिशन के उद्देश्य का जिक्र करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा होने से लोगों को पलायन करने अर्थात दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जो संकल्प है वह आत्मनिर्भर गांवों, पंचायतों और जिलों से ही पूरा होगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल के दौरान देश में जो बदलाव आया है, वह नये भारत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस नये भारत में सबके लिए अवसर है। उन्होंने पुराने भारत का जिक्र करके पूर्व की सरकार के कार्यकाल से इस नये भारत की तुलना की। उन्होंने युवाओं से कहा ‘‘आपको अपने घरों के बुजुर्गों से पूछने पर पता चलेगा कि पुराने भारत में अवसर कितने कम होते थे और कौशल विकास व आगे बढ़ने के मौके कितने कम होते थे। आज हमारे प्रधानमंत्री का एक संकल्प है कि हर भारतवासी के पास मौका हो कि वो आगे बढ़े। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ हम आगे बढ़ें।’’

विकास भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्किल इंडिया मिशन और संसदीय संकुल विकास परियोजना के माध्यम से ग्रामीण उद्यमी प्रशिक्षण पहल के तीसरे चरण के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाली 200 से अधिक जनजातीय महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कौशल से नये अवसर के दरवाजे खुलने और समृद्धि आने की दो सच्ची कहानियां सुनाईं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने की। भाजपा संगठक वी. सतीश, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, एनएसडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेदमणि तिवारी, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.