राजस्थान सरकार ने कोविड महामारी के कारण अनाथ बच्चों के लिए सहायता पैकेज तैयार करने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को और मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया है।
कोविड के कारण प्रदेश में एक अप्रैल से अब तक लगभग 560 बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं। ऐसे बच्चों के पुनर्वास और सहायता के लिए केंद्र सरकार की पहल पर ऐसे बच्चों की जानकारी केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग के पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। बाल अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त निदेशक रीना शर्मा ने बताया कि ऐसे बच्चों को चिन्हित करने का काम जारी है। साथ ही ऐसे बच्चे भी चिहिन्त किये जा रहे हैं, जिनके परिवार के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने वाले माता या पिता का निधन हो गया है। ऐसे बच्चों के बारे में सूचना निकटवर्ती थाने, प्रशासन को अथवा चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है।
इस बीच, राज्य में कोविड से उबरने की दर 95 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है तथा अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More
Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More
आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More
चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More
कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More
Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment