राजस्थान में बीते 24 घंटे में अनेक जगह भारी बारिश हुई और राज्य में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गई। वहीं, अचानक भारी बारिश से जोधपुर शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर एवं जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है।
उसने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा शहर में हुई। भीलवाड़ा में 205 मिलीमीटर एवं जोधपुर तहसील में 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राजधानी जयपुर में कई दिनों से जारी बूंदाबांदी मंगलवार को भी जारी रही। शहर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।
वहीं, अचानक अधिक बारिश होने से जोधपुर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘जोधपुर में अचानक अधिक बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थिति को लेकर कल से ही जिलाधिकारी से संपर्क बना हुआ है एवं (अधिकारियों को) किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।’’
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जोधपुर सहित अनेक जगह भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 जुलाई से राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment