राजस्व खुफिया निदेशालय ने वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग दो हजार 217 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी का पता लगाया है। वीवो इंडिया चीन की वीवो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कम्पनी की सहयोगी इकाई है। यह मोबाइल हैंडसेट और एसेसरीज़ के विनिर्माण, असेम्बलिंग, थोक कारोबार के साथ-साथ वितरण के कार्य में संलग्न है।
जांच के दौरान निदेशालय ने कम्पनी के कारखाने के परिसरों में छापेमारी की और शुल्क से बचने के प्रमाण जुटाए। वित्त मंत्रालय ने कहा कि जांच से पता चला है कि मोबाइल फोन के विनिर्माण में इस्तेमाल के लिए आयातित कुछ निश्चित चीजों के गलत विवरण की घोषणा जानबूझ कर की गई। वीवो इंडिया ने सीमा शुल्क की देनदारी में अंतर के लिए साठ करोड़ रुपये ऐच्छिक रूप से जमा कराए।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment