राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे समाप्त हो गया। इसके बाद जनसभा, जुलूस, रैली और अन्य कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। प्रचार का आज अंतिम दिन होने के कारण सभी राजनैतिक दल और उम्मीदवार प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजसमंद जिले के देवगढ में चुनावी सभा को संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चित्तौड़गढ के निम्बाहेडा और नाथद्वारा में रोड़ शो किया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जयपुर के झोटवाडा में रोड़ शो किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर, मनोज तिवारी, संजीव बालियान, एकनाथ शिंदे, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राजेंद्र राठौड़ सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता आज पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं और रोड़ शो किया।
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जोधपुर के विभिन्न इलाकों में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सचिन पायलट अजमेर, मसूदा और झालावाड़ में जनसभाएं की। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, मोहन प्रकाश, सी.पी. जोशी और जितेन्द्र सिंह भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। बसपा, आरएलपी, एएसपी और सीपीआई-एम सहित अन्य पार्टियों के शीर्ष नेता भी आज चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं।
आज चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले सभी पार्टियों की स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन जुटाने की हर मुमकिन कोशिश की हैं। ज्यादातर स्थानों पर स्टार प्रचारक रोड शो के जरिए अपनी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच निर्वाचन विभाग तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की अंतिम तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment