Categories: News-Headlines

राजस्थान विधानसभा चुनाव में होम वोटिंग सुविधा का दूसरा चरण शुरू हुआ

राजस्थान विधानसभा चुनाव में होम वोटिंग सुविधा का दूसरा चरण कल से शुरू हो गया। निर्वाचन आयोग की इस पहल को लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में काफी उत्साह है। होम वोटिंग के पहले चरण में राज्य भर के 60 हजार 424 मतदाताओं ने घर से वोट डाला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विशेष मतदान दल आज और कल फिर से उन एक हजार 220 मतदाताओं के घर जा रहे हैं, जो पहले चरण के दौरान अनुपस्थित रहे थे। उन्होंने बताया कि कुल 62 हजार 927 मतदाताओं ने विकल्प के तौर पर घर पर ही मतदान की सुविधा को चुना है। इनमें से 96 फीसदी से ज्यादा बुजुर्ग और दिव्यांग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

वहीं चुनाव ड्यूटी में लगे एक लाख 83 हजार 467 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी जिलों में बनाए गए सुविधा केंद्रों पर वोट डाला है। आज 45 हजार 872 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनाव कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने हेतु सुविधा केंद्र स्थापित किये गये हैं। इन केंद्रों पर 24 नवंबर तक अलग-अलग दिन वोटिंग की जा सकेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.