राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और शनिवार दिन में राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में बारिश हुई है। राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार को शाम छह बजे तक राजधानी जयपुर में 17.8 मिमी. बारिश हुई। अजमेर में 14 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 11 मिमी, गंगानगर में नौ मिमी, चूरू व भीलवाड़ा में पांच मिमी, संगरिया में चार मिमी और सीकर में तीन मिमी बारिश हुई है।
इसके अनुसार, राज्य के बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में अगले 48 घंटों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर अगले तीन-चार दिन में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।
इस बीच लगातार बारिश के कारण जलभराव संकट से जूझ रहे सीमावर्ती गंगानगर शहर में हालात शनिवार को कुछ सुधरे। शहर में पानी निकासी के लिए शुक्रवार को सेना की मदद ली गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि सेना और जिला प्रशासन के लगातार प्रयासों के बाद अधिकांश बरसाती पानी की निकासी हो गई है। प्रभावित इलाके के 80 प्रतिशत हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल है।
उन्होंने बताया कि सेना की तीन यूनिट अब भी जल निकासी के काम में जिला प्रशासन का सहयोग कर रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment