Categories: News-Headlines

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली में अगले तीन दिन में शीतलहर: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली में अगले तीन दिन में शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कल शीतलहर चलेगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ में कल सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में भी कल सुबह कोहरा छाने का अनुमान है। तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय इलाकों में अगले दो दिन भारी बरसात होने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं 26 दिसम्बर को दक्षिण केरल और 27 दिसम्बर को लक्षद्वीप में भारी बरसात होने का अनुमान है। 24 और 25 दिसम्बर को मछुआरों को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तटीय क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीतलहर तेज हो जाने के कारण तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। आज अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि कल सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हलका कोहरा रहेगा। तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.