राजस्थान में भजन लाल शर्मा मंत्रिपरिषद का आज विस्तार किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के राजभवन में तीसरे पहर आयोजित समारोह में 12 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और अन्य पांच राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। सुरेन्द्र पाल टी.टी. ने भी स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे कारनपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। मंत्रिपरिषद के इस विस्तार के साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों सहित मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 25 हो गई है।
डॉक्टर. किरोड़ी लाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीना, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में संजय शर्मा, गौतम कुमार, झब्बर सिंह खर्रा, सुरेन्द्र पाल सिंह और हीरालाल नागर शामिल हैं। राज्यमंत्रियों में ओटाराम देवासी, डॉक्टर मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, कृष्ण कुमार विष्णोई, जवाहर सिंह बेधाम शामिल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment