Categories: News-Headlines

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कार्मिक, गृह, सूचना और जनसंपर्क सहित आठ विभाग अपने पास रखे हैं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को वित्त, पर्यटन, महिला और बाल विकास समेत कुल छह विभाग सौंपे गए हैं। उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को तकनीकी और उच्च शिक्षा तथा परिवहन समेत चार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को ग्रामीण विकास, कृषि और आपदा प्रबंधन सहित पांच विभाग सौंपे गए हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग गजेंद्र सिंह खींवसर को दिया गया है जबकि उद्योग तथा वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा और खेल विभाग कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को सौंपा गया है। मदन दिलावर को स्कूली शिक्षा, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा विभाग मिला है।

जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य और कानून विभाग, सुरेश रावत को जल संसाधन विभाग, अविनाश गहलोत को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा को खाद्य और नागरिक आपूर्ति, जोराराम कुमावत को पशुपालन और डेयरी तथा देवस्थान विभाग, बाबू लाल खराड़ी को जनजाति और क्षेत्रीय विकास ,गृह रक्षा तथा हेमन्त मीणा को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

स्वतंत्र प्रभार के राज्‍यमंत्री, सुरेंद्र पाल टी0 टी0 को कृषि विपणन, इंदिरा गांधी नहर, संजय शर्मा को वन विभाग, गौतम कुमार को सहकारिता विभाग, झाबर सिंह खर्रा को शहरी विकास और स्वायत्त शासन विभाग सौंपा गया है। हीरा लाल नागर को ऊर्जा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। राज्य मंत्री ओटराम देवासी, मंजू बाघमार, विजय सिंह, के0 के0 विश्नोई और जवाहर सिंह बेढम को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.