राजस्थान के भरतपुर जिले में आज तड़के हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 15 घायल हो गये। यह दुर्घटना तब हुई, जब एक बस में ट्रॉलर ने पीछे से टक्कर मार दी। बस गुजरात से उत्तर प्रदेश में मथुरा जा रही थी। तड़के साढ़े चार बजे बस लखनपुर क्षेत्र में अंतरा फ्लाईओवर पर रूकी थी, उसी समय पीछे से आ रहे ट्रॉलर ने उसमें टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार पांच पुरुषों और छह महिलाओं की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सभी मृतक गुजरात के भावनगर जिले के दिहोर के रहने वाले थे। घायलों को भरतपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के भरतपुर में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 – 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment