Categories: News-Headlines

राजस्थान के जैसलमेर में 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ प्रदर्शित किया गया

राजस्थान के जैसलमेर में 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ प्रदर्शित किया गया है। यह तिरंगा खादी से बना है।

जैसलमेर सैन्य स्टेशन में युद्ध संग्रहालय के पास की पहाड़ी पर प्रदर्शित किए गए इस तिरंगे का लोकार्पण शनिवार को किया गया।

बैटल एक्स डिवीजन के कमान अधिकारी (जीओसी) मेजर जनरल योगेंद्र सिंह मान ने बटन दबाकर इस तिरंगे को प्रदर्शित किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार खादी से बना यह तिरंगा दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है। तिरंगा लगभग 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा है और इसका वजन लगभग एक हजार किलोग्राम बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज, कई नए नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा।

 शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More

14 minutes ago

This website uses cookies.