राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2021) के परिणाम मंगलवार को जारी किए। इस पात्रता परीक्षा के माध्यम से राज्य में लगभग 31,000 अध्यापकों को नियुक्ति दी जानी है।
बोर्ड के अध्यक्ष डी पी जारौली ने अजमेर में रीट 2021 के पहले और दूसरे स्तर के लिए परिणाम जारी किए। जारौली ने कहा कि कुछ श्रेणी विशेष के परीक्षार्थियों के परिणाम अदालत के आदेश पर रोके गए हैं।
उल्लेखनीय है कि रीट परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को हुआ था। इसके लिए राज्य के सभी 33 जिलों में कुल 3,993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। दो स्तरों में आयोजित इस परीक्षा के लिये 16.51 लाख उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। जो सफल नहीं हो सके हैं वे निराश न हों। आगे आने वाली परीक्षाओं की तैयारी करें। सिर्फ एक परीक्षा जीवन का रास्ता तय नहीं कर सकती है इसलिए मेहनत करते रहें।’’
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment