Categories: News-Headlines

राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री के साथ भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग की समीक्षा की और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए परस्पर प्रतिबद्धता दोहराई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के बीच आज टेलीफोन पर गर्मजोशी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने बहुआयामी भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग की समीक्षा की और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए परस्पर प्रतिबद्धता दोहराई।

लॉयड ऑस्टिन ने भारत के रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया तथा भारत-अमेरिका रक्षा औद्योगिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करने की आशा व्यक्त की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लॉयड ऑस्टिन ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की और इस क्षेत्र एवं इसके बाहर शांति व स्थिरता बनाए रखने की अपनी साझा इच्छा की पुष्टि की। राजनाथ सिंह ने उन्हें पाकिस्तान के F-16 बेड़े के लिए पैकेज प्रदान करने के अमेरिकी सरकार के निर्णय पर भारत की चिंता से अवगत करवाया।

दोनों मंत्रियों ने दोहराया कि दोनों पक्ष भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से अपने उपयोगी कार्यक्रमों को जारी रखेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह 2023 में अगली मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता के लिए भारत में लॉयड ऑस्टिन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

47 minutes ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

1 hour ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

1 hour ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

1 hour ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

2 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.