Categories: News-Headlines

रसोई गैस की कीमत में प्रति सिलिंडर 15 रुपये की वृद्धि; पेट्रोल, डीजल की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी के मद्देनजर बुधवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं।

सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं। इसके साथ 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में जुलाई से अब तक कुल 90 रुपये बढ़ाए गए हैं।

सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेता कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली और मुंबई में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है।

सरकार ने समय-समय पर वृद्धि करके ज्यादातर शहरों में एलपीजी पर सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। आम परिवार, जो एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर का हकदार है, और मुफ्त कनेक्शन पाने वाले उज्ज्वला योजना लाभार्थी, अब बाजार मूल्य का भुगतान करते हैं।

पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गयी है।

जुलाई के बाद से रसोई गैस की कीमतों में यह चौथी वृद्धि है। जुलाई में कीमतों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी थी। इसके बाद 17 अगस्त और एक सितंबर को 25-25 रुपये की बढ़ोतरी की गयी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

5 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

9 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

9 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.