वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रत्न तथा आभूषण क्षेत्र के इस साल 40 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के कोविड के पहले के स्तर से 6 दशमलव 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की आशा है। पीयूष गोयल रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो सिग्नेचर 2022 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पीयूष गोयल ने कहा कि रत्न और आभूषण क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रत्न तथा आभूषण क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि बजट 2022 ने वैश्विक रत्न और आभूषण व्यापार जगत में भारत की पहचान बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment