रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने लंदन में अपने समकक्ष व ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय में स्थायी सचिव डेविड विलियम्स के साथ भारत-ब्रिटेन रक्षा सलाहकार समूह (डीसीजी) की बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों अधिकारियों ने सेवा के विभिन्न स्तरों पर द्विपक्षीय समूहों तथा अन्य रक्षा सहयोग तंत्रों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान डॉ. अजय कुमार ने भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा एवं औद्योगिक सहयोग से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए नए क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया। साइबर तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते नये कार्य क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसके अलावा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
अंत में, रक्षा सचिव ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। दोनों अधिकारियों ने रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment