रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और यूएस अंडर सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस फॉर पॉलिसी डॉ. कॉलिन कहल ने 17 मई, 2023 को वाशिंगटन डीसी में आयोजित भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह (डीपीजी) की 17वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। यह बैठक काफी सौहार्दपूर्ण और उत्पादक रही। दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने और भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी को क्रियान्वित करने में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सैन्य-से-सैन्य सहयोग, बुनियादी रक्षा समझौतों के कार्यान्वयन, अभ्यासों और हिंद महासागर क्षेत्र में मौजूदा एवं भविष्य की सहयोगी गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों एवं साधनों पर काफी ध्यान दिया गया। इसमें प्रौद्योगिकी साझेदारी, दीर्घकालिक अनुसंधान एवं विकास और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा में सुधार आदि शामिल थे। बैठक में साथ मिलकर विकास करने और साथ मिलकर भारत में उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। साथ ही उन सभावित क्षेत्रों एवं परियोजनाओं के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया जहां भारतीय और अमेरिकी रक्षा कंपनियां साथ मिलकर काम कर सकती हैं। उन्होंने नवाचार परिवेश का उपयोग करने और रक्षा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए निजी एवं सरकारी दोनों हितधारकों को प्रोत्साहित करने के लिए सहमति जताई।
डीपीजी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के बीच आधिकारिक स्तर का शीर्ष ढांचा है। यह नीति पर नजर रखते हुए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा और मार्गदर्शन करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment