Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कंबोडिया में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कंबोडिया के सिएम रीप में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राजनाथ सिंह और लॉयड ऑस्टिन 9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) प्लस बैठक में भाग लेने के लिए कंबोडिया में हैं। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की और बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

दोनों रक्षा मंत्रियों ने एक मजबूत भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पारस्परिक हित के मुद्दों की विस्तृत बातचीत की। राजनाथ सिंह ने सैन्य उड्डयन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्षमता निर्माण के लिए दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

रक्षा मंत्री भारत एवं अमेरिका के बीच अधिक रक्षा-औद्योगिक सहयोग हेतु एक रोडमैप बनाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने विमान रख-रखाव, मरम्मत एवं ओवरहाल (एमआरओ) और जहाज निर्माण, मरम्मत व रिफिट में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला तथा ऐसे विशिष्ट क्षेत्रों का सुझाव दिया जहां अमेरिकी रक्षा कंपनियां भारत में भारतीय भागीदारों के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग व विनिर्माण अवसरों की तलाश कर सकती हैं। सचिव ऑस्टिन ने सुझावों का स्वागत किया और रक्षा मंत्री को इस संबंध में सहयोग का आश्वासन दिया।

दोनों नेताओं ने नेविगेशन, ओवरफ्लाइट एवं बाधारहित व्यापार की स्वतंत्रता के साथ एक समावेशी और नियम-आधारित इंडो पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने समुद्री डोमेन जागरूकता सहित दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए की जा सकने वाली पहलों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर अपने विचार भी साझा किए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.