रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करने एवं 9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम प्लस) में भाग लेने के लिए दिनांक 21 नवंबर, 2022 को सिएम रीप, कंबोडिया पहुंचे। यहां आने के बाद राजनाथ सिंह ने कंबोडिया के उप प्रधान मंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल टीईए बान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने गर्मजोशी से मुलाकात की और भारत एवं कंबोडिया के बीच साझा समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के बारे मे ज़िक्र किया।
इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कंबोडिया में एक प्राचीन मंदिर परिसर अंकोरवाट को दोनों देशों के बीच लंबे समय तक चलने वाले संबंधों का प्रतीक माना। गौरतलब है कि दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों के 70 साल भी मना रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने 2022 में आसियान और एडीएमएम प्लस की सफल अध्यक्षता के लिए कंबोडिया को बधाई दी। राजनाथ सिंह और जनरल टीईए बान ने रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसरों पर चर्चा की।
भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत और कंबोडिया दिनांक 22 नवंबर, 2022 को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पहली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान भारत-आसियान साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा करने की योजना है।
दिनांक 23 नवंबर, 2022 को कंबोडिया एडीएमएम प्लस बैठक के अध्यक्ष के तौर पर 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी करेगा तथा रक्षा मंत्री इस फोरम को संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान वह कंबोडिया के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment