Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के गांधीनगर में बांग्लादेश, अंगोला, दक्षिण अफ्रीका, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य एवं पराग्वे के प्रतिनिधिमंडल के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र प्लस (आईओआर+) कॉन्क्लेव की मेजबानी की। इस कार्यक्रम ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आम खतरों और इनके समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।

आईओआर+ कॉन्क्लेव के साथ ही रक्षा मंत्री ने बांग्लादेश, अंगोला, दक्षिण अफ्रीका, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और पराग्वे के डेफएक्सपो में भाग ले रहे प्रतिनिधिमंडल के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों के दौरान राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार मेजर जनरल तारिक अहमद सिद्दीकी; अंगोला गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा एवं होमलैंड वेटरन्स मंत्री जोआओ अर्नेस्टो डॉस सैंटोस; दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की रक्षा और सैन्य वेटरन्स मंत्री थांडी मोडिसे; पराग्वे की उप रक्षा मंत्री ग्लेडिस आर्सेनिया रुइज़ पेक्की और गिल्बर्ट कबांडा कुरहेंगा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा एवं वेटरन्स मंत्री से मुलाकात की।

इन बैठकों के दौरान रक्षा सहयोग के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा की गई, जिसमें पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने के मार्ग की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.