Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल टोक्यो में भारत-जापान 2+2 मंत्री स्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे

मंगोलिया का अपना दौरा पूरा करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये सात सितंबर, 2022 को रवाना हो जायेंगे। रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर के साथ आठ सितंबर, 2022 को टोक्यो में दूसरे भारत-जापान 2+2 मंत्री स्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे। जापानी पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री यासूकाज़ू हमाडा और विदेश मंत्री योशीमासा हायाशी करेंगे।

भारत-जापान 2+2 संवाद विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेगा और आगे का रास्ता तैयार करेगा। भारत और जापान के बीच एक विशिष्ट रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मौजूद है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच स्थापित राजनयिक सम्बंधों को 70 वर्ष हो जायेंगे।

भारत-जापान 2+2 संवाद के अलावा, राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच विभिन्न सेक्टरों के मद्देनजर रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिये अलग से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशीदा के साथ मुलाकात करने का भी उनका कार्यक्रम है।

रक्षा मंत्री जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिये टोक्यो स्थित भारतीय राजदूतावास द्वारा आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.