रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमरीकी हिन्द-प्रशांत कमान मुख्यालय (यूएसइंडोपैकोम) के दौरे के लिए 12 अप्रैल, 2022 को हवाई पहुंच गये हैं। वाशिंगटन डीसी से उनके आगमन पर यूएस इंडोपैकोम के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। यूएसइंडोपैकोम और भारतीय सेना के बीच व्यापक भागीदारी है, जिसमें कई सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम और आदान-प्रदान गतिविधियां शामिल हैं।
रक्षा मंत्री भारत लौटने से पहले 13 अप्रैल, 2022 को यूएसइंडोपैकोम मुख्यालय और हवाई में प्रशांत बेड़े तथा प्रशिक्षण सुविधा केंद्रों का दौरा करेंगे। हवाई में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री के प्रशांत महासागर के राष्ट्रीय स्मारक कब्रिस्तान में माल्यार्पण करने और अमेरिकी प्रशांत सेना तथा प्रशांत वायु सेना के मुख्यालय का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।
वाशिंगटन डीसी में अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक वर्चुअल बैठक की।
बाद में, भारतीय रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने अपने अमरीकी समकक्षों के साथ 11 अप्रैल, 2022 को चौथी भारत-अमरीका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता की सह-अध्यक्षता की। बातचीत के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। 2+2 वार्ता से पहले, राजनाथ सिंह ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा प्रमुख के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment