Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19-20 सितंबर तक मिस्र की यात्रा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यात्रा का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग और विशेष मैत्री को और अधिक मजबूत बनाना है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

7 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.