Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है और यह दुनिया के अन्य देशों की वृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में आ गया है। राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में उद्योग संस्था फिक्की के वार्षिक सम्मेलन और 96वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि भारत आज दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि कई विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत वर्ष 2027 तक शीर्ष 3 अर्थव्यवस्था वाले देशों में शुमार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की जानी-मानी रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने अपनी रिपोर्ट में भारत को विकास का वाहक माना है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से भारत में विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने सात नये आईआईटी और सात नये आईआईएम बनाए गए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में विकास पर्यावरणीय कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला है।

रक्षा क्षेत्र के बारे में बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सैनिक स्कूल में लड़कियों का प्रवेश शुरू हो गया है और सेना, वायु सेना तथा नौसेना की महिला अधिकारी भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर के माध्यम से बड़ी संख्या में लड़कियां सशस्त्र बलों में शामिल हो रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.