केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बैठक की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैंने हवाई सर्वेक्षण किया, उसके बाद मुख्यमंत्री के साथ आमने-सामने बैठक की और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। हम साथ मिलकर यहां की स्थिति पर प्रभावी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उम्मीद है कि हम इसमें और सुधार करेंगे। प्रधानमंत्री की ओर से मैं तमिलनाडु के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि भारत सरकार उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय को तमिलनाडु राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए 450 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। एसडीआरएफ को केंद्रीय हिस्सेदारी की पहली किस्त 450 करोड़ रुपये पहले जारी की गई थी। चूंकि हाल के वर्षों में चेन्नई में बाढ़ की समस्या बार-बार देखी गई है इसलिए भारत सरकार ने शहरी बाढ़ प्रबंधन गतिविधियों के लिए 500 करोड़ रुपये की केंद्र निधि को मंजूरी दी है।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “तमिलनाडु में लोगों की मौत से पीएम नरेंद्र मोदी व्यथित हैं। वह व्यक्तिगत रूप से वर्तमान संकट की प्रतिक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने सीएम एमके स्टालिन से बात की है। मुझे प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से यहां की स्थिति की निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया है। सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल, मेट्रोलॉजिकल विभाग, एनडीआरएफ, सभी केंद्रीय एजेंसियां मौजूदा संकट को कम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही हैं।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment