रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक – प्लस (एडीएमएम-प्लस) के अवसर पर इंडोनेशिया और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो के साथ अपनी मुलाकात के दौरान इस वर्ष आसियान में इंडोनेशिया के नेतृत्व और एडीएमएम-प्लस के उत्कृष्ट समायोजित व्यवस्थापन की सराहना की।
दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा की और विशेषकर समुद्री क्षेत्र में सहयोग को अधिक विस्तारित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने प्रशिक्षण, कार्मिक विचार-विमर्श व अभ्यास के लिए नियमित रूप से होने वाले आदान-प्रदान की भी समीक्षा की और रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर अपने विचार व्यक्त किये। दोनों देशों ने 2021-2024 चक्र के लिए मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) पर विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की सह-अध्यक्षता की है।
राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग से भी बातचीत की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने जून 2022 में राजनाथ सिंह की वियतनाम यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित ‘2030 के लिए भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर संयुक्त दृष्टिकोण वक्तव्य’ के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय रक्षा क्षेत्र को और गहन करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारत और वियतनाम के मध्य रक्षा क्षेत्र प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, रक्षा उद्योग सहयोग, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, द्विपक्षीय नौसैन्य यात्राओं और अभ्यासों को कवर करते हुए एक विस्तृत स्पेक्ट्रम में फैला हुआ है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10वें एडीएमएम-प्लस के मौके पर आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न से भी भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आसियान के लिए केंद्रित भारत के निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया। राजनाथ सिंह ने आसियान-भारत अनौपचारिक रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक, आसियान-भारत के पहले समुद्री अभ्यास और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में महिलाओं के लिए भारत की पहल तथा समुद्र में प्लास्टिक प्रदूषण के निपटान हेतु भारत की कार्रवाई सहित अन्य भारत-आसियान गतिविधियों में आसियान सदस्य देशों की उत्साही भागीदारी की सराहना की।
रक्षा मंत्री ने आसियान-भारत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आसियान सचिवालय के उत्कृष्ट सहयोग की भी प्रशंसा की। उन्होंने आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आसियान-भारत सहयोग को और प्रगाढ़ करने के तरीकों एवं साधनों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
इससे पहले राजनाथ सिंह ने आज दिन में आसियान रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक – प्लस में भाग लिया। उन्होंने एडीएमएम-प्लस की सफल अध्यक्षता के लिए इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री को बधाई दी। इस बैठक के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडीएमएम-प्लस के नए अध्यक्ष के रूप में लाओस का स्वागत किया और वर्ष 2024 में कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु उनकी सफलता के लिए कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment