रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग के अंतिम चरण के कार्य की शुरूआत की। सुरंग में विस्फोट के साथ ही अंतिम चरण का कार्य शुरू हो गया है। इस अवसर पर श्री सिंह ने देश की सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए सीमा सड़क संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन अपने आदर्श वाक्य -श्रमण सर्वम साध्यम यानी कड़ी मेहनत से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है, के प्रति वचनबद्ध है।
बार्डर एरिया के कठिन और संकटग्रस्त इलाकों में जहां आम तौर पर लोग जाने से भी कतराते हैं वहां पर बीआरओ के जवानों ने सर्दी, गर्मी, बरसात, बर्फबारी को झेलते हुए मिलिट्री और सिविल पर्पस से रोड और ब्रिजिस का निर्माण करते हैं। पिछले कुछ सालों में तो बीआरओ ने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जो पूरी दुनिया के लिए स्टडी का मायने अध्ययन का एक विषय बन गई है।
रक्षामंत्री ने कहा कि सुरंग परिवहन सुविधा में बड़ा बदलाव लाकर नागरिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा भी मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment