रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 से 11 जुलाई को मलेशिया का आधिकारिक दौरा करेंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाना और राजनीतिक साझेदारी को और बढ़ाना है। रक्षा मंत्री मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों मंत्री, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करते हुए इन संबंधों को और दृढ़ करने के लिए नए उपाय की खोज करेंगे। दोनों देश द्विपक्षीय हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मलेशिया के प्रधानमंत्री सी वाईबी दातो सेरी अनवर बिन-इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।
भारत और मलेशिया दोनों देशों का पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में साझा हित है। दोनों लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध है, जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीति क्षेत्रों तक विस्तृत है। दोनों देश, 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मलेशिया यात्रा के दौरान स्थापित उन्नत सामरिक साझेदारी के दृष्टिकोण के अनुसार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment