रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा है कि भारत और चीन के संबंध सीमा पर शांति बनाए रखने पर आधारित हैं। उन्होंने फिर कहा कि मौजूदा समझौतों के उल्लंघन से द्विपक्षीय संबंधों का पूरा आधार खत्म हो गया है और सीमा से सैनिकों के पीछे हटने से ही शांति स्थापित हो पाएगी। राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षामंत्री जनरल ली शांगफू से कल नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र की गतिविधियों और द्विपक्षीय संबंधों पर स्पष्ट रूप से चर्चा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि वास्तिवक नियंत्रण रेखा से संबंधित सभी मुद्दों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रतिबद्धताओं के अनुसार हल किए जाने की आवश्यकता है। चीन के रक्षामंत्री शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment