Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री ने उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं के निर्माण में प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं के निर्माण में प्रगति की समीक्षा के लिए कल नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी लंबित परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सचिवों की एक समिति गठित करने का फैसला किया है जो लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार बैठकें करेगी। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और लद्दाख के उपराज्यपाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

53 minutes ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

53 minutes ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

13 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

15 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

15 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.