रक्षा मंत्रालय ने मुंबई स्थित मेसर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के साथ सब-सरफेस किलर (एसएसके) श्रेणी की पनडुब्बी “आईएनएस शंकुश” के लाइफ सर्टिफिकेशन के साथ सामान्य मरम्मत (एमआरएलसी) के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसकी कुल लागत 2725 करोड़ रुपये है।
आईएनएस शंकुश उपसतह मारक क्षमता श्रेणी की पनडुब्बी है, जिसकी मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में सामान्य मरम्मत की जाएगी। पनडुब्बी के लाइफ सर्टिफिकेट के साथ सामान्य मरम्मत करने के बाद वर्ष 2026 में इसे वापस सौंप दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद आईएनएस शंकुश युद्धक गतिविधियों के लिए तैयार हो जाएगी और उन्नत लड़ाकू क्षमता के साथ इसे भारतीय नौसेना के सक्रिय बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।
यह परियोजना भारत के औद्योगिक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रखरखाव, मरम्मत और पूर्ण निरीक्षण करने (एमआरओ) के केंद्र के रूप में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के विकास की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना में 30 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भी शामिल होंगे। इस परियोजना की अवधि के दौरान प्रतिदिन रोजगार के 1200 मानव दिवस सृजित होंगे।
यह परियोजना भारत सरकार की मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत की गौरवशाली यात्रा को आगे बढ़ायेगी।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment