Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा पेंशनभोगियों के वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाणन की प्रक्रिया को पूरा करने की समय-सीमा 25 जून तक बढ़ाई

रक्षा मंत्रालय ने उन रक्षा पेंशनभोगियों के वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाणन की प्रक्रिया को पूरा करने की समय- सीमा 25 जून, 2022 तक बढ़ा दी है, जिन्होंने अब तक इसे पूरा नहीं किया है।

25 मई, 2022 तक प्राप्त आंकड़ों का सत्यापन करने पर यह पाया गया कि स्पर्श में प्रवासित किए गए 34,636 पेंशनभोगियों ने नवंबर, 2021 तक न तो ऑनलाइन और न ही अपने संबंधित बैंकों के जरिए अपनी वार्षिक पहचान पूरी की है। अप्रैल, 2022 के मासिक पेंशन को 58,275 पेंशनभोगियों (स्पर्श पर 4.47 लाख प्रवासित पेंशनभोगियों में से) के लिए एक विशेष एकमुश्त छूट के जरिए जमा किया गया था, क्योंकि उनके वार्षिक पहचान विवरण को उनके संबंधित बैंकों की ओर से महीने की समाप्ति तक सत्यापित नहीं किया जा सका था।

मासिक पेंशन के निरंतर और समय पर क्रेडिट के लिए वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाणन की यह प्रक्रिया एक वैधानिक जरूरत है। रक्षा मंत्रालय ने वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाणन के अभाव में शुरुआती छूट 25 मई 2022 तक दी गई थी और इसे अब 25 जून, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाणन की प्रक्रिया को निम्नलिखित माध्यमों से पूरा किया जा सकता है:

एंड्रायड उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण ऑनलाइन/जीवन प्रमाण फेस एप के जरिए

(i) स्थापना और उपयोग का विवरण 

https://jeevanpramaan.gov.in/package/documentdowload/JeevanPramaan_FaceApp_3.6_Installation

पर प्राप्त किया जा सकता है।

(ii) स्पर्श पेंशनभोगी: कृपया स्वीकृति प्राधिकरण के रूप में “रक्षा – पीसीडीए (पी) इलाहाबाद” और संवितरण प्राधिकरण को “स्पर्श – पीसीडीए (पेंशन) इलाहाबाद” के रूप में चुनें।

(iii) वसीयत पेंशनभोगी (2016 से पहले के सेवानिवृत्त) :  कृपया अपने संबंधित स्वीकृति प्राधिकरण को “रक्षा – संयुक्त सीडीए (एएफ) सुब्रतो पार्क” या रक्षा – पीसीडीए (पी) इलाहाबाद” या “रक्षा – पीसीडीए (नौसेना) मुंबई और संवितरण प्राधिकरण के रूप में अपने संबंधित पेंशन वितरण बैंक/डीपीडीओ आदि को चुनें।

पेंशनभोगी वार्षिक पहचान को पूरा करने के लिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर भी जा सकते हैं। अपने निकटतम सीएससी को https://findmycsc.nic.in/ पर खोजें।
पेंशनभोगी जीवन प्रमाणन को अद्यतन करने के लिए अपने निकटतम डीपीडीओ से भी मिल सकते हैं। वसीयत पेंशनभोगी अपने संबंधित बैंकों के साथ अपने जीवन प्रमाणन को अपडेट करना जारी रख सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.