Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (DESW) ने ‘लंबित मामलों के समाधान के लिए विशेष अभियान’ के तहत कई पहल की

रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (डीईएसडब्ल्यू) ने ‘लंबित मामलों के समाधान के लिए विशेष अभियान’ के तहत अनेक पहल की हैं। विभाग ने लंबित मामलों का समाधान करने और स्वच्छता में सुधार का लक्ष्‍य रखा है, जिससे बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, कार्य क्षमता में वृद्धि, पारदर्शिता में वृद्धि और एक दीर्घकालिक भविष्य की दिशा में योगदान मिलेगा। सरकारी फाइलों के रख-रखाव और पुरानी फाइलों को समाप्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। विशेष अभियान 3.0 का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना और लंबित मामलों को न केवल एक बार की सर्वोत्तम कार्य प्रणाली के रूप में समाधान करना है, बल्कि उन्हें दिन-प्रतिदिन के कामकाज में आदत के रूप में शामिल करना है।

इस वर्ष, रक्षा मंत्रालय और उसके विभागों/संलग्न/अधीनस्थ कार्यालयों के संबंध में अभियान की विशेष समीक्षा की जा रही है। डीईएसडब्ल्यू ने 500 से अधिक फाइलों को हटाने के लिए समीक्षा हेतु उनकी पहचान की है। पूरे भारत में यह अभियान चलाया जा रहा है और इसने विभिन्न जिला सैनिक बोर्ड, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना पॉलीक्लिनिक्स और क्षेत्रीय पुनर्वास कार्यालयों जैसे सबसे अधिक जन भागीदारी वाले सुदूरवर्ती स्‍थानों और कार्यालयों को शामिल करने के लिए विभिन्न स्‍थानों की पहचान की है। मान्यता प्राप्त पूर्व सैनिक संघ भी विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता रैली, एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करने, गांव के सामान्य क्षेत्र की सफाई आदि जैसे विभिन्न कार्यों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा और महत्वपूर्ण योगदान देने व्यक्तियों को अभियान के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.