Categories: News-Headlines

रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान और विकास पर एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान और विकास पर एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के बीच 23 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौता ज्ञापन पर रक्षा मंत्रालय के चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के अध्यक्ष के चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमओएसटी) के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) की सचिव डॉ. एन कलाईसेल्वी ने हस्ताक्षर किए।

मुख्यालय आईडीएस और सीएसआईआर के बीच हुए समझौता ज्ञापन का उद्देश्य रक्षा और उपक्रम से संबंधित प्रौद्योगिकियों की वैज्ञानिक समझ को बढ़ाने के लिए सीएसआईआर प्रयोगशालाएं, मुख्यालय आईडीएस और सशस्त्र बलों, अर्थात् भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के बीच सहयोगात्मक बातचीत शुरू करने के लिए एक छत्र ढांचा प्रदान करना है। इससे दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों में संयुक्त अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

एकीकृत रक्षा स्‍टाफ (इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ) और सीएसआईआर दोनों ‘भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में वैज्ञानिक सहयोग’ की सच्ची भावना के साथ पारस्परिक लाभ के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियों में संयुक्त अनुसंधान और विकास में साझा रुचि रखते हैं। यह साझेदारी ‘आत्मनिर्भर भारत’ का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों के स्वदेशीकरण प्रयासों को भी गति देगी।

Leave a Comment

Recent Posts

2026 Suzuki XL7 Facelift की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, नए डिजाइन और फीचर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

2026 Suzuki XL7 Facelift की लीक तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता, ग्लोबल डेब्यू से पहले सामने… Read More

16 hours ago

अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास, T20I क्रिकेट में छक्कों के रिकॉर्ड में निकले आगे

अभिषेक शर्मा ने T20I क्रिकेट में बनाया नया इतिहास, सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में… Read More

16 hours ago

मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, मोबाइल इस्तेमाल करने की भी चर्चा

मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की… Read More

16 hours ago

रिहान अहमद ने बताया किससे मिली प्रेरणा, बोले- शेन वॉर्न और आदिल रशीद ने बदला मेरा गेंदबाजी का नजरिया

रिहान अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रिहान अहमद… Read More

17 hours ago

Belgium vs Senegal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में बेल्जियम और सेनेगल के बीच रोमांचक भिड़ंत, जानें मैच का पूरा हाल

Belgium और Senegal के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनिया की नजर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में Belgium… Read More

17 hours ago

India vs England 1st T20I: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, जानें मैच का पूरा हाल और प्रमुख प्रदर्शन

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026 का धमाकेदार आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.