Categories: News-Headlines

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की सामरिक युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए 67,000 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने लगभग 67,000 करोड़ रुपये की कुल लागत के विभिन्न खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। भारतीय सेना के इस्तेमाल हेतु बीएमपी के लिए थर्मल इमेजर-आधारित ड्राइवर नाइट साइट की खरीद के उद्देश्य से आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई। इससे बीएमपी की रात्रिकालीन युद्धक क्षमता में वृद्धि होगी और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को अधिक गतिशीलता तथा रणनीतिक लाभ मिलेगा।

भारतीय नौसेना हेतु कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट, ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर्स की खरीद तथा बराक-1 प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के उन्नयन के लिए एओएन प्रदान किया गया। कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट की खरीद से भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्ध अभियानों में खतरों का पता लगाने, वर्गीकृत करने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता प्राप्त होगी।

भारतीय वायु सेना के लिए पर्वतीय रडारों की खरीद और सक्षम/स्पाइडर हथियार प्रणाली के उन्नयन हेतु एओएन को मंजूरी दी गई। इन रडार की खरीद से पर्वतीय क्षेत्र में सीमाओं के पार हवाई निगरानी क्षमता बढ़ेगी। एकीकृत वायु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली के साथ एकीकरण के लिए सक्षम/स्पाइडर प्रणाली के उन्नयन से वायु रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।

तीनों सेनाओं के लिए मध्यम ऊंचाई वाले दीर्घकालिक (एमएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) की खरीद हेतु भी एओएन प्रदान किया गया। प्रस्तावित एमएएलई आरपीए कई पेलोड एवं हथियार ले जा सकते हैं और लंबे समय तक चलने वाले मिशनों के लिए लंबी दूरी पर कार्य कर सकते हैं। इनसे सशस्त्र बलों की चौबीसों घंटे निगरानी और युद्ध क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

इसके अतिरिक्त, परिषद ने सी-17 और सी-130जे बेड़े के रखरखाव के लिए एओएन तथा एस-400 लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध को भी मंजूरी दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

14 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

14 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

15 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

15 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

15 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.