Categories: News-Headlines

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ऑस्‍ट्र्रेलिया के रक्षामंत्री पीटर डटन के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्‍ली में ऑस्‍ट्र्रेलिया के रक्षामंत्री पीटर डटन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बातचीत सार्थक रही। उन्‍होंने कहा कि बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्‍य सहयोग बढ़ाने, रक्षा सम्‍बंधी जानकारी का आदान-प्रदान बढ़ाने, उभरती रक्षा प्रौद्योगिकी में सहयोग और परस्‍पर लॉजिस्‍टिक्‍स समर्थन पर चर्चा हुई।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत समूचे क्षेत्र की सुरक्षा और वृद्धि के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के साथ साझेदारी प्रगाढ़ करने को प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की साझेदारी स्‍वतंत्र, मुक्‍त, समावेशी और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण पर आधारित है। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत-ऑस्‍ट्रेलिया व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए दोनों देश मिलकर काम करने को उत्‍सुक हैं।

दोनों पक्षों ने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि ऑस्‍ट्रेलिया 2020 में मालाबार अभ्‍यास में शामिल हुआ। इस संदर्भ में भारत ने इस वर्ष मालाबार अभ्‍यास में ऑस्‍ट्रेलिया की भागीदारी जारी रहने पर भी संतोष व्‍यक्‍त किया। राजनाथ सिंह ने ऑस्‍ट्रेलिया के रक्षामंत्री को आत्‍मनिर्भर की दिशा में हाल के प्रयासों और भारत में बढ़ते नवाचार की जानकारी दी। उन्‍होंने रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में मिलकर काम करने के अवसरों पर भी चर्चा की।

Leave a Comment

Recent Posts

Delhi-NCR Weather: अगले 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट, मानसून हुआ और सक्रिय

Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More

17 hours ago

ZIM vs BAN: Ben Curran और Craig Ervine चमके, Mehidy Hasan Miraz व Taskin Ahmed ने की शानदार गेंदबाजी

ZIM vs BAN: Zimbabwe vs Bangladesh मुकाबले में Ben Curran, Brad Evans और Mehidy Hasan… Read More

17 hours ago

Trump News: Iran War के बीच बढ़ा तनाव, Hormuz संकट से Crude Oil Price में उछाल, जानें ताजा अपडेट

Trump News: Iran War और US-Iran तनाव ने बढ़ाई दुनिया की चिंता Trump News एक… Read More

17 hours ago

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने जताई चिंता

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने… Read More

18 hours ago

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का नाम नहीं

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार… Read More

1 day ago

This website uses cookies.