केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का बनिहाल-श्रीनगर सड़क का हिस्सा देश के उन 19 अन्य स्थानों में शामिल है, जहां देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आपातकालीन लैंडिंग सुविधाओं का विकास किया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इन 19 स्थानों में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लेह-न्योमा क्षेत्र भी शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग 925-A पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन करते हुए इसकी घोषणा की।
देश में आपातकालीन लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने वाले 19 स्थान हैं– राजस्थान में फलोदी-जैसलमेर सड़क और बाड़मेर-जैसलमेर सड़क पर, पश्चिम बंगाल में खड़गपुर-बालासोर सड़क और पानागढ़ के निकट खड़गपुर-क्योंझर सड़क पर, तमिलनाडु में केकेडी चेन्नई सड़क पर, पुदुचेरी सड़क पर, आंध्र प्रदेश में नेल्लोर-ओंगोल सड़क और ओंगोल-चिलकालुरिपेट सड़क पर, हरियाणा में मंडी डबवाली ओधन सड़क पर, पंजाब में संगरूर के निकट, गुजरात में भुज-नालिया सड़क और सूरत-बड़ौदा सड़क पर, जम्मू-कश्मीर में लेह-न्योमा क्षेत्र में बनिहाल-श्रीनगर सड़क पर, असम में शिवसागर के निकट जोरहाट-बाराघाट सड़क पर, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा-हाशिमारा सड़क पर और असम में हाशिमारा-तेजपुर तथा हाशिमारा-गुवाहाटी सड़क पर।
Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More
ZIM vs BAN: Zimbabwe vs Bangladesh मुकाबले में Ben Curran, Brad Evans और Mehidy Hasan… Read More
Trump News: Iran War और US-Iran तनाव ने बढ़ाई दुनिया की चिंता Trump News एक… Read More
iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा खुलासा! नए कैमरा, A20 Pro चिप और दमदार… Read More
E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने… Read More
लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment