Categories: News-Headlines

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे

रक्षामंत्री तीन दिवसीय दौरे पर आज दुशांबे रवाना होंगे
कल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षामंत्रियों की बैठक को सम्बोधित करेंगे
सदस्य देश रक्षा सहयोग विषयों पर चर्चा करेंगे
रक्षामंत्री की अपने ताजिक समकक्ष से मुलाकात संभावित

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 27 जुलाई से 29 जुलाई, 2021 तक दुशांबे, ताजिकिस्तान के दौरे पर रहेंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन – एससीओ) सदस्य देशों के रक्षामंत्रियों की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगे। वार्षिक बैठक में एससीओ सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी और बातचीत के बाद बयान भी जारी हो सकता है। राजनाथ सिंह बैठक को 28 जुलाई, 2021 को सम्बोधित करेंगे।

दुशांबे के दौरे के वक्त आशा की जाती है कि रक्षामंत्री अपने ताजिक समकक्ष कर्नल जरनल शेर अली मीर्ज़ा से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के अन्य मुद्दों सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

याद रहे कि इस साल एससीओ की अध्यक्षता ताजिकिस्तान कर रहा है और मंत्रियों तथा अधिकारियों के स्तर पर कई बैठकों की मेजबानी कर रहा है।

Raksha Mantri Shri @rajnathsingh is visiting Dushanbe, Tajikistan from July 27-29, 2021 to attend the annual meeting of the Defence Ministers of Shanghai Cooperation Organisation (SCO) member states.

— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) July 27, 2021

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.