रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लेह में देश के आखिरी गांव श्योक से सीमा सड़क संगठन की 75 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और राजस्थान सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे राज्यों में 45 पुल, 27 सड़कें और दो हेलीपैड शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने लद्दाख में एक कार्बन न्यूट्रल आवासीय परिसर और दो हेलीपैड का उद्घाटन भी किया।
रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन को अंतिम मील संपर्क प्रदान करने और सीमावर्ती राज्यों तथा सशस्त्र बलों के लिए रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा करने में समर्पण के साथ नई ऊंचाइयां छूने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हर गांव को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववादियों की मौजूदगी के कारण देश के इस हिस्से में विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि ये केंद्रशासित प्रदेश अब विकास के पथ पर हैं।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है, एक सौ बीस मीटर श्योक पुल को दुरबुक-श्योक गांव को दौलत बेग ओल्डी, डीएसडीबीओ से जोड़ने वाले बारह हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित पहले के 20 मीटर बेली पुल के स्थान पर बनाया गया है। चुनौतीपूर्ण जलवायु और प्रतिकूल परिस्थितियों में पुल को बारह महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी और कई संसद सदस्य भी मौजूद थे।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment