Categories: News-Headlines

रक्षामंत्री और थल सेना अध्‍यक्ष द्वारा राजौरी स्थिति की समीक्षा, अलग-अलग जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढे़र

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए आज जम्‍मू पहुंचे। इन जिलों में अक्‍तूबर, 2021 से हुए 8 आतंकी हमलों में 26 सैनिक समेत 35 लोगों की मौत हुई है। जम्मू पहुंचने के तुरंत बाद, राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ राजौरी के लिए रवाना हो गए, जहां कांडी वन-क्षेत्र में आतंकरोधी अभियान जारी है। कांडी क्षेत्र में कल ऑपरेशन त्रि-नेत्र के दौरान 5 जवानों ने बलिदान दिया था और मेजर रैंक के एक अधिकारी घायल हो गए थे।

उत्‍तरी क्षेत्र के सैन्‍य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी, कॉर कमांडर, व्‍हाइट नाटइ कॉर और जम्‍मू के मंडल आयुक्‍त भी राजौरी में राजनाथ सिंह के साथ हैं। कांडी वन क्षेत्र में अभियान की जानकारी लेने के बाद रक्षामंत्री जम्‍मू कश्‍मीर में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें विशेष रूप से दो सीमांत जिलों राजौरी और पुंछ में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले, दिन में जी.ओ.सी. इन चीफ उत्‍तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने मुठभेड़ स्‍थल का दौरा किया जिन्‍हें समूह कमांडरों ने जारी ऑपरेशन त्रि-नेत्र की जानकारी दी।

जम्मू मंडल में राजौरी और पुंछ जिलों को एक दशक से अधिक पहले आतंक से मुक्‍त घोषित किया गया था, लेकिन पिछले 18 महीनों में यहां कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। राजौरी जिले के कांडी वन क्षेत्र में 5 जवानों का मारा जाना इस वर्ष की तीसरी बड़ी घटना है। यह घटना एक ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षाबल पिछले 15 दिनों से व्‍यापक धरपकड़ अभियान चला रहे हैं। यह अभियान पिछले महीने की 20 तारीख को पुंछ जिले के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद शुरू किया गया है। इस घटना में 5 जवान शहीद हो गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश की संभावना, तापमान और मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट जानें।

 आज का मौसम कैसा रहेगा? जानें बारिश और मौसम का ताज़ा हाल मौसम का हमारे… Read More

22 minutes ago

Tim Payne फुटबॉलर की पूरी करियर यात्रा, रिकॉर्ड्स और 2026 तक की लेटेस्ट परफॉर्मेंस अपडेट की जानकारी

 Tim Payne कौन हैं? Tim Payne एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय टीम… Read More

2 hours ago

iPhone 18 Pro के संभावित फीचर्स आए सामने, कैमरा, बैटरी और नए प्रोसेसर को लेकर बड़ी जानकारी

 छोटा हो सकता है Dynamic Island लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में मौजूदा मॉडल… Read More

2 hours ago

आज का मौसम अपडेट | कल का मौसम और धूल भरी आंधी

 आज का मौसम कैसा है? | मौसम का पूरा अपडेट मौसम की जानकारी हर दिन… Read More

13 hours ago

RR Vs GT आईपीएल 2026 मैच का स्कोरकार्ड, टॉस और मौसम अपडेट

 मुकाबले का परिचय Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला यह मैच IPL… Read More

13 hours ago

भारत महिला Vs इंग्लैंड महिला लाइव मैच स्कोर और अपडेट

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले हमेशा ही दर्शकों के लिए… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.