यूरोपीय संघ के सभी 27 देश यूक्रेन को 54 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता पैकेज देने को लेकर आम सहमति हो गई हैं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं के एक विशेष शिखर सम्मेलन के बाद इसकी घोषणा की। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष मिशेल ने जोर देकर कहा कि यह निर्णय यूक्रेन के समर्थन में यूरोपीय संघ के नेतृत्व और जिम्मेदारी को दर्शाता है। इससे अगले चार वर्ष के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित हो जाएगी। यूरोपीय संघ सुविधा से 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की पहली किस्त मार्च में यूक्रेन पहुंचने की उम्मीद है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने सर्वसम्मत मंजूरी के लिए आभार व्यक्त किया। यूक्रेन इस समय रूस के साथ चल रहे संघर्ष से निपट रहा है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि सभी 27 नेताओं द्वारा लिया गया यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूरोपीय परिषद की मजबूत एकता को दर्शाता है। रूस के साथ यूक्रेन का युद्ध तीसरे वर्ष में पहुंच रहा है। अमेरिका में आगामी चुनावों की चुनौतियों और भू-राजनैतिक अनिश्चितता को देखते हुए यूक्रेन को दी जा रही यह सहायता ईयू देशों की एकजुटता का संदेश देती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment