हमास और इज़राइल युद्ध के बीच ब्रसेल्स में हुई एक अहम बैठक में यूरोपीय संघ के नेता ग़जा में आवश्यक राहत सामग्री मुहैया कराने के लिए मानवीय गलियारे और युद्ध विराम का आह्वान करने पर सहमत हो गए हैं।
27 देशों के यूरोपीय संघ ने गज़ा में मानवीय स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए वहां शीघ्र, सुरक्षित और निर्बाध राहत सामग्री पहुंचाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
उधर हमास ने कहा है के 7 अक्टूबर के उसके हमले के बाद इजरायली बमबारी में गज़ा में रखे गए लगभग 50 बंधक मारे गए हैं।
इससे पहले इज़राइल पर हमास के शुरुआती हमलों में एक हज़ार चार सौ से अधिक इजराइली नागरिक मारे गए थे। गज़ा क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायली हवाई हमले के बाद से वहां सात हज़ार लोगों की मौत हुई है।
इस बीच गज़ा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली नागरिकों के रिश्तेदारों ने तेल अवीव में आज रात फिर से प्रदर्शन किया। वे सरकार से बंधकों को छुड़ा कर वापस लाने के लिए और अधिक प्रयास करने की मांग कर रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment