Categories: News-Headlines

यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प से अलास्‍का में रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन शांति पर एकतरफा समझौता न करने का आग्रह किया

यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प से आग्रह किया है कि वे शुक्रवार को अलास्‍का में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन शांति पर एकतरफा समझौता न करे। राष्‍ट्रपति पुतिन द्वारा अपनी शर्तों पर संघर्षविराम की आशंका के बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिच मर्ज की ओर से आयोजित वर्चुअल सम्‍मेलन में इस बारे में आगाह किया गया।

इस सम्‍मेलन में अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वलोद्योमीर जेलेंस्‍की तथा यूरोपीय नेता उपस्थि‍त थे। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने नेताओं को आश्‍वासन दिया कि वे रूस के राष्‍ट्रपति के साथ होने वाली बैठक के परिणाम के बारे में उन्‍हें तुरंत जानकारी देंगे। अगर पुतिन के साथ बातचीत सकारात्‍मक रहती है तो राष्‍ट्रपति पुतिन और राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के बीच तुरंत बैठक कराई जा सकती है।

उधर राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने शुक्रवार को युद्धविराम समझौता नहीं होने पर रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। समाचार कक्ष से प्रियंका अरोड़ा।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

23 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

23 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.