विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यू.जी.सी. विद्यार्थियों को एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री प्राप्त करने की अनुमति देने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने कल वर्चुअल माध्यम से मीडिया को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी।
प्रोफेसर कुमार ने कहा कि विद्यार्थी एक ही विश्वविद्यालय या अलग-अलग विश्वविद्यालयों से एक साथ नियमित या ऑनलाइन मोड पर दो शैक्षणिक पाठ्यक्रम कर सकते हैं।
प्रोफेसर कुमार ने कहा कि देशभर में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग इसे लागू करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिशा-निर्देश जल्द ही लागू होंगे।
शिक्षाविद संत चौधरी ने कहा कि यूजीसी के इस निर्णय से सभी विद्यार्थियों को लाभ होगा।
छात्र छत्राओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान यूजीसी के तरफ से मिला है कि एक साथ कोई भी छात्र-छात्राएं दो कोर्स कर सकते हैं। इस तरह का डिमांड बहुत पहले से चलता आ रहा था लेकिन जो स्वीक़ृत यूजीसी ने दिया है, मैं समझता हूं इससे छात्र-छात्रओं को ज्यादा ऑपरच्युनिटी मिलेगी। जिससे की छात्र-छात्राएं आपने जीवन में ज्यादा लाभ उठा पायेंगे। ये बहुत अच्छा डिसीजन है और इससे छात्र-छात्राए काफी लाभांवित होंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment