Categories: News-Headlines

यूक्रेन से भारतीय विद्यार्थियों को लेकर विशेष विमान आज शाम मुम्‍बई पहुंचेगा

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्‍वदेश लाने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंच गया है। आज शाम यह विमान विद्यार्थियों को लेकर मुंबई आएगा। यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर सडक मार्ग से पहुंचे भारतीयों को दूतावास के अधिकारियों ने बुखारेस्‍ट पहुंचाया। यूक्रेन में फंसे अन्‍य भारतीयों को स्‍वदेश लाने के लिए एयर इंडिया की और उडानें बुखारेस्‍ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्‍ट जाएंगी। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र नागरिक विमानों के लिए 24 फरवरी से बंद है। यूक्रेन में फंसे लगभग 20 हजार भारतीयों में अधिकतर विद्यार्थी हैं। यूक्रेन की वायुसीमा बंद होने से पहले 22 फरवरी को राजधानी कीव से 240 लोगों को स्‍वदेश लाया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.